छात्रा को 1,73,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस लखनऊ की छात्रा दिया यादव को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित ओहियो वेस्लेयन यूनिवर्सिटी द्वारा 1,73,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। दिया यादव को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस..टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 65 से अधिक छात्रों ने स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

 

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी