सोनभद्र के खिलाड़ी अभाव में भी आभा बिखेर रहे हैं

- सत्य प्रकाश मिश्र, ब्यूरो चीफ सोनभद्र

जनपद सोनभद्र को गोद लेने वाले पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट रहे

सोनभद्र में तीरंदाजी और हाथी की दर्जनों नेशनल प्लेयर होना अपने आप में सौभाग्य है। तीरंदाजी यहां की आदिवासी की डीएनए में शामिल है। उस हालात में जब सोनभद्र अति पिछड़ा जिला है, आवश्यकता है, एक हीरा को खोजकर तराशने की जरूरत है।

सोनभद्र जिले के मुख्यालय रावटसगंज से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर तियरा स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतिभावान खिलाड़ियों को उड़ान भरने का आकाश है। परंतु अफसोस की बात है कि यहां कोई भी स्थाई सुविध तक नहीं है।

जनपद सोनभद्र को गोद लेने वाले पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्थाई कोच का व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। पिछले सप्ताह तियरा आर्चरी स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजित टूर्नामेंट यूपी आर्चरी संघ के कुशल निर्देशन संचालित किया गया तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव ने बताया कि 35 जिलों के तकरीबन 300 से अधिक पुरूष और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया तीरंदाजी प्रतियोगिता चीफ गेस्ट पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। 

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राम सकल और सदर विधायक भूपेश चैबे ने भी मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ तीरंदाजी में गजब का निशाना साधा।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार