अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

सिटी मान्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) लखनऊ की हैड गर्ल अनन्या चौधरी को उच्चशिक्षा हेतु 3,58,080 (तीन लाख अठठावन हजार अस्सी) अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ अमेरिका की हारवर्ड विश्वविद्यालय ने चयनित किया है। अनन्या को यह स्कॉलरशिप चार वर्षों में लॉ की पढ़ाई हेतु प्रदान की जायेगी। इस प्रकार सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने मेधात्व एवं शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश में इतनी बड़ी स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर विद्यालय का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। सी.एम.एस. छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। 

इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 90 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। 

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी