दबंगों ने मौत का तांडव किया

- मनोज मिश्रा की विशेष रिर्पोट

विकास पटेल की मौत के लाईव तांडव का वीडियो आया सामने

लाइव वीडियो में करीब आधा दर्जन दबंग मृतक युवक विकास पटेल से मारपीट करते दिख रहे है। दबंगो से जान बचाने के लिए मृतक युवक विकास ने गंगा नदी में लगाई छलांग, लेकिन मृतक विकास की ये छलांग आखरी छलांग निकली, नदी मे ही विकास पटेल की मृत्यु हो गईं। आखिर ऐसा क्या हुआ जो दबंग लड़को नें विकास को मार कर जान लेली। आखिर मृतक विकास की पत्नी का क्या कसूर है जो इन दबंगों के कारण आज विधवा हो गईं है? मृतक विकास की माँ का क्या कसूर है जो उसके बुढ़ापे का सहारा इन दबंगों नें छीन लिया?

शासन और प्रशासन से एक मासूम का सवाल जो मृतक विकास पटेल की पत्नी की कोख मे अभी सांस लें रहा है, जो अभी इस धर्ती पर नहीं आया है उस मासूम को का कहना है आखिर मेरा क्या कसूर है जो मेरे धरती पर आने से पहले मेरे पापा को मार दिया जाता है? जब विकास पटेल नें डर के मारे अपनी जान बचाने के लिए नदी मे छलांग लगाई तो उसके बाद मे भी दबंगों नें नदी में भी डंडे और पत्थर बरसते दिख रहे है बेखौफ दबंग।

दबंगो के खौफ से गहरे गंगा नदी के पानी में चला गया मृतक विकास पटेल। गंगा नदी में डूबते हुए दिखाई पड़ रहा मृतक विकास पटेल। आप भी देखिए किस तरह से प्रतापगढ़ में दबंगो का दबंगई हो रही है। नदी में भी डंडे और पत्थर दबंगो द्वारा बरसाए जा रहे है। दबंगो को कानून का जरा भी खौफ नहीं है, आखिर क्यू? क्या इस तरह के मनचंले दबंगों को उत्तर प्रदेश के शासन और प्रशासन का डर नहीं है आखिर क्यू नहीं है डर? तस्वीरों से साफ तौर पर देखा जा सकता है दबंग किस कदर बेरहम है। घटना के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात दबंगो पर दर्ज किया है हत्या का मुकदमा। मृतक युवक विकास ने दबंगो को गंगा में नहाने से किया मना तो पिटाई करने लगे थे दबंग। गंगा नदी में नहाने के दौरान कोई हादसा ना हो इसलिए दबंगो को गंगा नदी में नहाने से मना कर रहा था मृतक विकास पटेल। दबंगो से गंगा घाट पर नहाने की बात कर रहा था दबंग, लेकिन दबंगो को यह बात नागवार गुजरी। जिसके बाद युवक की आधा दर्जन दबंग जमकर पिटाई करने लगे।

वहीं परिजनों ने दबंगो पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए शासन और प्रशासन से लगाई गुहार। पूरा मामला मानिकपुर थाना के करेटी घाट का है। इस तरह की घटना के बाद हत्या को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। अब मृतक के घर वालों को इंतजार है प्रशासन के उठाये कदमों का, की आखिर प्रशासन क्या कदम उठाएगा।


 








इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी