रजत सिंह आई.ए.एस. परीक्षा में सफलता अर्जित की

सिटी मोन्टेसरी स्कूल लखनऊ के एक और छात्र रजत सिंह (379वीं रैंक) ने आई.ए.एस. परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इस प्रकार सी.एम.एस. के कुल 6 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित छात्रों में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र मनन अग्रवाल (46वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुजा त्रिवेदी (80वीं रैंक), सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र आदित्य श्रीवास्तव (236वीं रैंक), सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र अमित गुप्ता (246वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र (379वीं रैंक) एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा अनुश्री सचान (633वीं रैंक) शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी है। सी.एमं.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है। रजत सिंह सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र रहे हैं और नर्सरी से लेकर कक्षा-12 तक की सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. से ही प्राप्त की है। रजत ने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा 95 प्रतिशत एवं आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 96 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की। रजत के पिता श्री राकेश कुमार सिंह डी.एफ.ओ. हैं जबकि माता श्रीमती प्रतिमा सिंह गृहणी हैं। रजत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। 


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी