कांग्रेस नेता महबूब खान को श्रद्धांजलि दी गई

- सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 शाहगंज सोनभद्र के कांग्रेस के नेता महबूब खान की एक सड़क दुर्घटना  के दौरान मृत्यु हो गई। महबूब खान शाहगंज मस्जिद के पूर्व सदर भी रह चुके हैं। सड़क दुर्घटना में निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी लोगों को ऐसा लगा ही नहीं कि महबूब खान हम लोगों के बीच नहीं रहे। खबर सुनते ही यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित कुमार चैबे, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उषा चैबे, जिला प्रवक्ता रिंकू मिश्रा, नगर अध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा, राहुल  सिंह, राम रूप शुक्ला, शाहिद अली, सीमू सिंह, चंद्रशेखर सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महबूब खान का जगह कोई नहीं ले सकता इनका न रहना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेसी नेताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार