चंद्रशेखर आजाद पर गोली चली, कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष हमलावर

उत्तर प्रदेश में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को समय-समय पर घेरती रहती है। आज आजाद समाज पार्टी, ‘कांशीराम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर में उनके काफिले पर कार में सवार कुछ हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं, जानलेवा हमला हुआ है।

पुलिस के मुताबिक उनकी कार पर कुछ हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं जिसमें वो घायल हुए हैं। गोली उन्हें छू कर निकल गई है। ये हमला उस वक्त हुआ जब चंद्रशेखर देवबंद में अपने एक समर्थक के घर जा रहे थे, वो एसयूवी में सवार थे।

विपक्षी पार्टियों ने दिनदहाड़े हुए इस हमले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

सहारनपुर के एसएसपी डाक्टर विपिन टाडा ने मीडिया को बताया है कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कार में सवार कुछ हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं।

 


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार

हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम!