भाजपा राज में अपराध की पराकाष्ठा है मणिपुर की दरिंदगीपूर्ण घटनाः शिव दुलारी यादव

मणिपुर में महिलाओं के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में समाजवादी महिला सभा रायबरेली द्वारा सुपर मार्केट रायबरेली से बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर मूर्ति होते हुए डिग्री कालेज शहीद चैक तक कैंडिल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शिव दुलारे ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी भाजपा शासित सरकार की असफलता है, मणिपुर में करीब ढाई महीने से हिंसा की आग जल रही है, परन्तु देश के प्रधानमन्त्री एवं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मौन धारण कर अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका परिणाम है यह अपराध की पराकाष्ठा।

जिला महासचिव पूनम मौर्या ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अयक्ष अखिलेश यादव ने अपने शासकाल में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा, उन्होनें वोमेन पावर लाईन जैसी महत्वपूण सुविधा देकर उ0प्र0 में महिलाओं की सुरक्षा का ऐतिहासिक कार्य किया।

कैंडिल मार्च कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि मणिपुर में अपराधियों ने बेखौफ होकर इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया।  सभी महिलाओं ने दोषियों को कड़ी सजा एवं जिम्मेदारों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए कैंडिल जलाकर पैदल मार्च किया।

इस अवसर पर अलका यादव एडवोकेट, मंजू देवी, प्रेमा देवी, रूपरान, चन्द्रकामनी, राजकुमारी पासी, ममता यादव एडवोकेट, नेहा सिंह, चन्द्रकली भारती, राजदेवी यादव, संजू तिवारी, अभिलाषा कुशवाहा, अशोक कुमारी, राजरानी, पूनम गुप्ता, राखी यादव, अनीता देवी, जनकदुलारी, शिवमती आदि ने भी घटना में सम्मलित अपराधियों को दण्डित कर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग किया।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार