चोरी करने वाले तीन नफर गिरफ्तार

- मनोज मिश्रा, अयोध्या ब्यूरो चीफ

एसएसपी अधीक्षक जनपद-अयोध्या राजकरन नय्यर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रूदौली सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में व.उ.नि. वीरेन्द्र कुमार राय द्वारा मय पुलिस बल के कस्बा रूदौली में स्टेट बैंक से हुई चोरी की घटना से सम्बन्धित मु.अ.सं. 419/2022 धारा 380 भा.द.वि. के वांछित अभियुक्त:- 

1. विक्की भानेरिया (सिसोदिया) पुत्र नाजम सिंह नि. ग्राम कड़िया सांसी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ (म0प्र0) 

2. कालू छायल उर्फ अभिनेक पुत्र रनधीर छायल नि. ग्राम कड़िया सांसी बोड़ा जनपद राजगढ़ (म.प्र.) 

3. कन्हैयालाल सिसोदिया पुत्र रणधीर सिसोदिया नि. ग्राम गुलखेड़ी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ (म.प्र.) को आज पुनः कस्बा रूदौली में डकैती की योजना बनाते हुए रेलवे लाईन ओवरब्रिज के नीचे पुष्करपुरम कस्बा रूदौली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी व डकैती की योजना बनाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 365/2023 धारा 399/402/307 आईपीसी व 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया।


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार