मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा नारी शक्ति को लेकर महिलाओं को जागरूक किया

हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारियां 1090, 112 एवं कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जानकारी दी गई

- मनोज मिश्रा, अयोध्या ब्यूरो चीफ
समाचार थाना पुराकलंदर, जनपद अयोध्या से है जहां पर सुरक्षा नारी को लेकर महिला पुलिस टीम पूराकलंदर द्वारा मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। अयोध्या जनपद थाना पुराकलंदर क्षेत्र के ग्राम सभा शांतिपुर मजरे धेनू पांडे के पुरवा में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को महिला सुरक्षा, नारी शक्ति को लेकर महिला पुलिस टीम पूरा कलंदर के द्वारा किया गया जागरूक विभिन्न प्रकार की दी हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारियां 1090, 112 एवं कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जानकारी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की महिलायें उपस्थित रहीं। थाना पुराकालंद्र की महिला दारोगा दीपशिखा सिंह, आरक्षी युमना,  दिव्या  त्रिपाठी, दीक्षा, रामा के द्वारा गांव की महिलाओं को जागरूक किया गया, जिसमें महिला हेल्पलाइन नंबर महिला अपराध ऐसे समस्त महिला संबंधित अपराधों की विस्तृत जानकारी गांव वालों को दिया गया। जिसमें परवेश पांडेय, हर्षित पांडे, गौरव पांडे, संत पांडेय, मदन, अर्पित (एडवोकेट) स्पर्श, मानसी, खुशी, राज, हिमांशु, आदर्श, और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार