पुरुषोत्तम मास में जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

- मनोज मिश्रा, अयोध्या ब्यूरो चीफ
अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत कुमारगंज के ग्राम सभा बवां में स्थित महर्षि बामदेव आश्रम पर पुरूषोत्तम मास (मलमास) में जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब।
यह आश्रम महर्षि बामदेव का आश्रम बताया जाता है। आशा एवं विश्वास के साथ भक्त यहां आकर जलाभिषेक करते हैं और अपनी मन्नत को मांगते हैं। इस आश्रम पर बने शिवलिंग पर प्रत्येक दिन सुबह लगभग 3 बजे से ही जलाभिषेक प्रारम्भ हो जाता है। और प्रत्येक भक्त के मुखारविंद से ओम नमः शिवाय का उच्चारण होता रहता है।
जिस समय से पुरूषोत्तम मास प्रारम्भ होता है उसी समय से यहां अनवरत ओम नमः शिवाय का जप चलता है और अधिक मास के समाप्त होने पर यज्ञ एवं भंडारे के साथ पूर्णाहुति होती है।


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार