आजमगढ़ में पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा, इण्डिया की मजबूती से भाजपा पूरे देश में घबराई हुई है


- पवन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार

जनपद आजमगढ़ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भाजपा पर जमकर हमलावर रहे। जिले में पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प लिया। उन्होंने इण्डिया का जो गठबंधन बना है के सवाल पर कहा कि सपा के लोग संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं, जहां पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को इकट्ठा करने का काम कर रही है। यही कारण है कि इण्डिया की मजबूती से भाजपा पूरे देश में घबराई हुई है।

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जिले के नेहरू हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा एक दिन पूर्व जौनपुर से पूर्वांचल का दौरा शुरू किया। मकसद है पार्टी के साथ ही संगठन को मजबूत करना। सपा के पुराने लोगों को इकट्ठा कर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। जिससे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया जा सके। आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर सपा महासचिव ने कि मैं इस बात को कई बार बोल चुका हूं कि पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसे स्वीकार किया जाएगा। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। इस बयान पर हम नहीं जाना चाहते हैं। जिले में गुटबाजी के चलते उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव की हार पर कहा कि अब गुटबाजी बिल्कुल नहीं चलेगी इसीलिए मैं आया हूं।


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार