2023 का उपचुनाव 2024 व 2027 का शंखनाद: केशव प्रसाद मौर्य

- पवन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार

घोसी विधानसभा का उपचुनाव रोचक मोड़ पर है, जनता किसको विधानसभा भेजेगी ये तो आने वाले समय पर निर्भर है लेकिन भाजपा ने इसको आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ताकत झोंक दी है। 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य घोसी विधानसभा के उपचुनाव में जाने के लिए आजमगढ़ आये थे। श्री मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चैहान के जरिए सपा पर जोरदार आरोप लगाये। केशव ने कहा, दारा सिंह ने सपा की विचारधारा तो त्यागकर अपनी गलतियों को सुधारते हुए फिर से भाजपा को अपनाया है। सपा की विचारधारा परिवारवादी, दंगावादी, जातिवादी, अपराधवादी है जिसके कारण दारा सिंह से सपा का त्याग किया।

केशव मौर्य ने अपने चीर परिचित अन्दाज में सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा गुण्डागर्दी व अंधकार की प्रतीक है, डूबता हुआ जहाज है, अस्त होता सूरज है, समाप्त होने वाली पार्टी है, इसका न वर्तमान है ना ही भविष्य है।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार