प्रदेश के मजदूरों की मांगों को लेकर बीएमएस की विशाल रैली 27 को

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश के कामगारों, रायबरेली की मांगों को लेकर एक विशाल रैली आयोजित करेगा। यह रैली लखनऊ के इको गार्डन में 27 सितंबर को आयोजित की गई है। रैली के आयोजन के सिलसिले में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग की। मीटिंग जिला सहकारी बैंक के सभागार, रायबरेली में आयोजित हुई। इस मीटिंग में बीएमएस के प्रांतीय महामंत्री अनिल उपाध्याय ने कहा कि हमारे संगठन की प्राथमिकता मजदूरों के हितों के संरक्षण की है। हम अपनी समान विचारधारा की सरकारों का समर्थन तो करते हैं। परंतु यदि हमारे समर्थन की सरकारे मजदूरों के हित में निर्णय नहीं लेगी, तो हम उनके सामने खड़े होने में भी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर जब तक अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं करता तब तक कोई सरकार मजदूरों को कुछ भी देना नहीं चाहती। मांगों के सिलसिले में श्री उपाध्याय ने बताया की विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, पत्रकारों के लिए सुरक्षा एवं बीमा योजना आदि प्रमुख मांगों के समर्थन में यह रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि रैली में कम से कम एक लाख लोगों से सम्मिलित होने की उम्मीद है। मीटिंग में जिला भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक नागेश सिंह, आर.डी. सिंह, रामकुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष सीएम सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, हसीना बानो, यज्ञ नारायण तिवारी, अमेठी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ऊषा बाजपेई आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आरडी सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार