सम्पूर्ण तिवारी ने शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) लखनऊ के कक्षा-12 के छात्र सम्पूर्ण तिवारी ने लखनऊ रैपिड चेस टूर्नामेन्ट में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सम्पूर्ण तिवारी ने यह पुरस्कार अण्डर-15 कैटेगरी में जीता है। टूर्नामेन्ट का आयोजन हैप्पी स्क्वायर्स एकेडमी, दुबई के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस उदीयमान शतरंज खिलाड़ी ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, शतरंज के दंाव-पेंच, रणनीतिक क्षमता व स्मरणशक्ति के दम पर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। टूर्नामेन्ट के आयोजकों ने सम्पूर्ण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. का यह मेधावी छात्र कम समय में ही एक विख्यात शतरंज खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है एवं आने वाले समय में देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने को संकल्पित है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सम्पूर्ण तिवारी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 
 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार