परम्पराएं पेड़-पौधों से जुड़ी: मालिनी अवस्थी

हिन्दी पखवाड़े के शुभारम्भ के अवसर पर एन.बी.आर.आई. लखनऊ में सेवारत जनपद रायबरेली के वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के पुत्र देवर्षि रस्तोगी को लोक गायिका पद्मश्री डा. मालिनी अवस्थी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. मालिनी अवस्थी ने कहा, भारतीय संस्कृति में पौधों और जीवों से जुड़ाव शुरू से रहा है। भारत की ग्रामीण, लोक संस्कृति में कई परम्पराएँ, अनुष्ठान पौधों से जुड़े हैं। अनेक अवसरों के लोकगीत इसी भावना को प्रदर्शित करते हुए गाए जाते हैं। श्रीमती अवस्थी ने कहा, एक समय था कि महिलायें घरेलू चीजों से ही कई बीमारियों का इलाज कर लेती थीं, ऐसे दादी-नानी के नुस्खे आज भी प्रचलित हैं। संस्थान की राजभाषा कार्यान्वयन समिति सदस्य सचिव डा. कृष्ण रावत ने बीते एक वर्ष में हिन्दी की दिशा में हुए कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान की राजभाषा पत्रिका विज्ञान वाणी के नए अंक का विमोचन किया गया। हिन्दी प्रोत्साहन पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। संस्थान निदेशक डा. अजित शासनी ने अतिथियों का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि देवर्षि रस्तोगी के बड़े भाई देवरंजन रस्तोगी भी एन.बी.आर.आई. में तकनीकी अधिकारी के पद पर सेवारत हैं।  

इस अवसर पर श्री रस्तोगी को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, पूर्व डीजीसी ओपी यादव, श्रमिक संघ के अध्यक्ष वी.के. शुक्ला, कांग्रेस नेता अतुल सिंह, व्यापारी नेता बसन्त सिंह बग्गा, अतुल गुप्ता, पंकज मुरारका, महादेव गुप्ता, भोला चैधरी, कमलेश चैधरी, पवन अग्रहरि, प्रदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, रामसेवक वर्मा, मो. साहिल, अशोक मिश्रा एडवोकेट, पवन श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, भौमेश सोनी आदि लोग रहे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार

हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम!