झांसी जिला कारागार के भीतर 12 महिला बंदी ही करवाचैथ का व्रत रखेंगी

व्रत रखने वाली महिलाओं को जेल प्रशासन कराएगा करवा चैथ का सामान उपलब्ध 

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति

जिला जेल, झांसी के अन्दर भी करवाचैथ को लेकर तैयारी की जा रही है, जेल में पुरूष-महिलाएं विभिन्न मामलों में कारागार में बंद है। 12 महिलाओं ने जेल प्रशासन से करवाचैथ व्रत रखने के लिए इजाजत मांगी है। प्रियंका पति हंसराज, कलावती पति राजकुमार, रमापति आनंद भावना पति लाल सिंह जय श्रीपति कमलेश पूनम पति संतोष महिलाएं और उनके पति जेल में है सुमन पति सुमित धन कुमार पति जिला डोलिपटी चरणजीत ममता पति अजय मौसमी पति राम लखन कल्पना पति बी आर्य अनीता पति धर्मेंद्र आदि जेल में हैं जेल प्रशासन ने इन महिलाओं को इजाजत देने के साथ ही इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी हैं। 

1 नवंबर को 2023 को करवाचैथ को देखते हुए सभी बाजार सजे हुए हैं। महिलाएं भी तैयारी में जुटी हैं जेल में बंद महिलाएं भी इस व्रत की तैयारी कर रही है जेल प्रशासन के मुताबिक इनमें से 12 महिलाओं ने इस बार करवाचैथ मनाने की बात जेल प्रशासन से कहीं इनमें से चार महिलाओं ने पिछली दफा भी यहीं पर करवाचैथ मनाया था। इनके व्रत को देखते हुए जेल प्रशासन भी तैयारी कर रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक इन महिलाओं को करवाचैथ समेत एवं पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। पूजन करने वाली महिलाओं को सामान्य मिलाई के तौर पर सूर्यास्त के पहले तक मिलाई के तौर पर के उनके पति से भी मुलाकात कराई जाएगी।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार