उन्नाव महोत्सव-2023 में रफी साहब को गीत गाकर संगीतमय श्रद्धांजलि दी

बालीवुड अभिनेता नवीन शर्मा और अभिनेत्री पूर्विका शर्मा ने अपने डांस और डायलाग से दर्शकों का मनोरंजन कराया

-एजेके ‘जिमीबाबा’ उप संपादक

भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती के अवसर पर उन्नाव विकस संस्थान व उन्नाव महोत्सव समिति द्वारा उन्नाव महोत्सव-2023 का आयोजन 20 से 31 अक्टूबर, 2023 तक जी.आई.सी. ग्राउण्ड, उन्नाव में चल रहा है। 

उन्नाव महोत्सव-2023 में बालीवुड अभिनेता नवीन शर्मा और अभिनेत्री पूर्विका शर्मा ने अपने डांस और डायलाग से दर्शकों का मनोरंजन कराया। अनुराग म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशक सीताराम गुप्ता के संयोजन में लव-कुश ने म्यूजिकल सिम्फनी में अपनी पेशकश से सबको लुभाया। एक शाम रफी के नाम में अरूण गोस्वामी, अयाज फारूकी, अलकाब, शाश्वत त्रिवेदी, जिया भाई, शब्बीर ने रफी साइब द्वारा गाये गीत गाकर रफी साहब को संगीतमय श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अपर जिला जज व विधिक प्रतिकरण के सचिव मनीष निगम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कलाकारों को प्रोत्साहित किया और उनके द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ आम जनमानस से लेने को कहा। प्रबन्धक अशोक पटेल शिवा, संयोजक डा. मनीष सिंह सेंगर, मुख्य संरक्षक उन्नाव बार अध्यक्ष राम सुमेर सिंह, संजय सिंह चैहान फौजी, मीडिया प्रभारी तुषार मिश्रा, सुख सागर पटेल, प्रशांत सिंह आदि ने अतिथियों और कलाकारों का सम्मान किया।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार