महर्षि वाल्मीकी का जीवन दर्शन बुरे कार्यो को त्यागकर सच्चाई पर चलने की प्रेरणा है: वीरेन्द्र यादव

महर्षि वाल्मीकी की जयंती का आयोजन समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट रायबरेली में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में किया गया। उपस्थित समाजवादियों ने महर्षि वाल्मीकी के चित्र पर मार्ल्यापण कर विचार गोष्ठी में उनके जीवन एवं सद्विचारों पर चर्चा किया।

विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकी की जीवनी समाज के आमजनमानस को गलत कार्यो को त्याग कर सच्चे मार्ग को अपनाने का संदेश एवं प्रेरणा देती है।  वाल्मीकी का शुरूआती जीवन जंगल में डकैत के रूप में शुरू होकर नारद मुनि की प्रेरणा से सद्विचारों को अपनाने के बाद महर्षि के रूप में भगवान राम का जीवनी पर सबसे पहले संस्कृत में रामायण लिखकर अपने गलत कार्यो को त्याग कर सद्विचारों पर चलने का कार्य किया, उनका यह संदेश सदैव समाज में प्रेरणादायक रहेगा।

वरिष्ठ नेता पूर्व डीजीसी ओपी यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकी के आदर्श वर्तमान में प्रासंगिक है, देश की वर्तमान सरकार को महर्षि वाल्मीकी से सीख लेनी चाहिए।

वरिष्ठ नेता शिवनारायण सोनकर ने कहा महर्षि वाल्मीकी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व राह से भटके हुए लोगों को खराब आचरण से अच्छे आचरण करने के लिए याद किया जायेगा।

महर्षि वाल्मीकी की जयंती पर कार्यक्रम का संचालन महासचिव मो0 अरशद खान ने किया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, हसीन अहमद, मुशीर अहमद, श्रवण चैधरी, विधान सभा अध्यक्ष जगदेव यादव, कल्लू चैधरी, डा0 जावेद, विकास विश्वकर्मा, रेहान अहमद, संदीप शुक्ला, पुत्तन सिंह यादव, सरफरस राईन, नैय्यर इस्लाम, फहीम अहमद, गोविन्द सिंह, आशुतोष यादव, दिनेश केसरूवा, अरविन्द यादव, राम अधार यादव, पुत्तीलाल, दिलीप कुमार, ब्रजेश कुमार, राजकुमार यादव आदि ने सम्बोधित किया।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार