छात्राओं -महिलाओं व वृद्धो को सरकारी हेल्पलाइन व मिशन शक्ति के दी गई जानकारी


 - विशेष् संवाददाता

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ व एसपी के निर्देश पर थाना फतेहपुर एंटी रोमियो टीम द्वारा गोसेपुर रामपुर में एक चैपाल व जगतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान की जानकारी दी। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं व जागरूक लोग 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 चाइल्ड हेल्पलाइन,181 हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन, अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर को याद कर ले।



जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें। इस मौके पर परबिंद शर्मा,स्वामीनाथ, रूपाली सचान, सारिका सिंह तोमर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के पंपलेट मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन  सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास, सबका प्रयास सशक्त नारी सशक्त प्रदेश छात्राओं महिलाओं व उपस्थित लोगों को दिया गया। 

पूर्व उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार समाजसेवी ओपी तिवारी, गौरव दुबे एडवोकेट, मनोज पांडे, कंचन मिश्रा, माया पांडे ने बताया कि डीएम व एसपी के निर्देश पर मिशन शक्ति के संबंध में दी जा रही जागरूकता छात्राओं, महिलाओं, वृद्ध आदि सभी के लिए लाभदायक है। फतनपुर थाना के थाना अध्यक्ष एंटी रोमियो, टीम शक्ति व सुरक्षाकर्मी बधाई के पात्र है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार