सोनतट पर दीपदान किया गया, सम्पूर्ण घाट 21000 हजार दियों से जगमगाया

काशी के तर्ज पर हुआ सोननद् का महाआरती हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा सोनतट

राज्य मंत्री संग विधायक व जिलाधिकारी ने किया सोननद् का पूजन

काशी से आये विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ नगर का वातावरण

- सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र

चोपन जनपद सोनभद्र विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सोन सेवा समिति व आदर्श नगर पंचायत द्वारा भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। यहां काशी से आये विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सर्वप्रथम सोननद् का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संजीव सिंह गोंड़ राज्य मंत्री, सदर विधायक भूपेश चैबे, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा सोनतट पर दीपदान किया गया। सम्पूर्ण घाट 21000 हजार दियों से जगमगा रहा था वहीं आकर्षक लाईटें तथा फूल-माला से पूरे सोनेश्वर महादेव घाट को सजाया गया था। शाम ढलते ही हजारों हजार की संख्या में रंग बिरंगी झालर लाइटों से पूरा सोनेश्वर घाट गुलजार रहा सोन नदी पुल के दोनों तरफ घाटों पर झालरों लड़ियों के जरिए बिखरती रंग-बिरंगी रोशनी के बीच दियों के टिमटिमाती लौ लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र रहा। जैसे ही भगवान भास्कर की लालिमा बिलूप्त हुई तो पूरा सोन नदी का तट रोशनी से जगमग हो गया चारो ओर दियों के स्वर्णिम प्रकाश से प्रकाशित नैना विराम दृश्य की झलक हर कोई अपने जेहन में रख लेने को आतुर दिखा लोग बाग इस अलौकिक दृश्य को अपने मोबाइल में लेने के लिए आतूर रहे, तो सेल्फी लेने की भी काफी होड़ लगी रही मनमोहक आतिशबाजी भी लोगों को खुब पसंद आई। काशी से आए एक दर्जन डमरू टीम ने भी एक अलग ही अद्भुत नजारा पेस किया। जैसे ही एक दर्जन बड़े आकार के डमरू एक साथ जब बजने शुरू हुए तो एक अलग ही माहौल बन गया पूरा घाट हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान हो उठा। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़, सदर विधायक भूपेश चैबे, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा को बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। आरती समापन के पश्चात संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे कम उम्र में ही अपने गायकी के दम पर ख्याति बिटोरने वाले चंदौली जिले के पंकज तिवारी और संजय तिवारी (चाचा भतीजा) की जोड़ी ने  देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा साथ ही गायिका रिया राज की गायकी से लोग झूम उठे। वही रेणुकूट से आई शुभावरी श्रीवास्तव ने शिव तांडव नृत्य कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया संगत कलाकार मशहूर तबला वादक सर्वेश मिश्र, आर्गन पर नागेंद्र दूबे तथा पैड पर शानू ने संगत किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए बच्चो को तथा कलाकारों को चेयरमैन उस्मान अली, जुगैल जिला पंचायत सदस्य उत्तरा त्रिपाठी और सोन सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने सुंदर आयोजन के लिए आए हुए अतिथियों का व सहयोगी नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सफल संचालन राजेश अग्रहरी ने किया। इस दौरान कथा वाचक पं दिलीप कृष्ण भारद्वाज, राजा मिश्रा, रामसुंदर निषाद, राजन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, डंपू सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, दिव्य विकास सिंह, राकेश बिंद, प्रदीप अग्रवाल, बंटी सिंह, ओमप्रकाश, विकास चैबे, रवि प्रकाश चैबे, सावित्री देवी, विकास सिंह छोटकू, शिवम मिश्रा, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार