सिंचाई के विवाद में 72 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु

झांसी जनपद के थाना बरूआसागर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरबो में कुंए से खेतों की सिंचाई करने को लेकर हुये विवाद में 72 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं महिला का दामाद गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में किया जा रहा है। घटना के सम्बंध में घायल व्यक्ति के पुत्र की तहरीर पर थाना बरूआसागर में हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश की जा रही है। 

लेकिन लगभग 24 घण्टे बीतने के बाद भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने में असफल रही। जिससे पीड़ित पक्ष का परिवार दहशतजदा बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जरबो में गतरात्रि को खेत मे कुंए से पानी देकर खेत की सिंचाई करने को लेकर हुये मामूली पारिवारिक विवाद ने उस वक्त विकराल रूप धारण कर लिया जिसमे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के रगुनते की सास रजकू की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गयी। मृतक मृत महिला का दामाद रगुनते गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका मेडिकल कालेज में इलाज किया जा रहा है।

हमलावरों द्वारा की गई मारपीट तथा हत्या से चीख-पुकार मच गई जिसको सुनकर आस-पास काम कर रहे लोग घटनास्थल पहुंच गये जिससे हमलावर वहां से भागने में सफल हो गये। सूचना मिलते ही थाना बरूआसागर पुलिस एवं जिले के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये। और घटना की बारीकी से जांच करते हुये। हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

थाना बरूआसागर पुलिस ने घायल व्यक्ति के पुत्र अवधेश कुमार की तहरीर पर ग्राम जरबो निवासी वीरन, दशरथ, दुर्गा, रघुनंदन उर्फ रघु के विरूद्ध भारतीय दंड सहित की धारा 302, 323, 504, 34 के तहित मामला दर्ज कर हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिये छापामार कार्यवाही की जा रही है। लेकिन घटना के एक दिन से अधिक समय गुजरने के पश्चात एवं पुलिस उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाबजूद भी थाना बरूआसागर पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने में असफल रही जिसकी चर्चायें थाना क्षेत्र सहित आसपास में हो रही है।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार