खजुराहो-टीकमगढ़ विशेष मेमू ट्रेन का शुभारम्भ

गाड़ी संख्या 04119/ 20 खजुराहो-टीकमगढ़ विशेष मेमू ट्रेन के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन तक विस्तारित किये जाने का शुभारम्भ

- पंकज कुमार ‘भारती’ ब्यूरो चीफ, झांसी मंडल

सांसद अनुराग शर्मा द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, झांसी दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में गाडी संख्या 04119/04120 खजुराहो-टीकमगढ़ मेमू ट्रेन का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन तक विस्तार के रूप में झांसी से खजुराहो के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों हेतु एक नयी रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। झांसी के सांसद द्वारा इस विस्तार हेतु निरंतर प्रयास किये गए आखिरकार इस सेवा के माध्यम से दोनों क्षेत्र की जनता को सीधी कनेक्टिविटी के साथ लाभान्वित किया। इस नयी रेल सेवा से दोनों क्षेत्र की जनता को लाभ होगा तथा औद्योगिक विकास, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और शिक्षा के बढ़ावे में भी यह विस्तार निश्चित रूप से अहम् भूमिका निभाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा भारतीय रेल सदैव ही आधुनिकतम सुविधायें प्रदान करने हेतु प्रयासरत है, साथ ही सुखमय यात्रा एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। झांसी मंडल, भारतीय रेल के महत्वपपूर्ण अंग के रूप में अपने सभी सम्मानित रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा में निरन्तर तत्पर है। मंडल द्वारा निरंतर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी तथा उच्चीकरण किया जा रहा है, जिसमें सांसद महोदय का मार्गदर्शन तथा योगदान उल्लेखनीय है। 

सांसद अनुराग शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, वह क्षेत्रीय जनता को झांसी से लखनऊ, झांसी से बनारस तथा खजुराहो से दिल्ली के लिए क्रमशः 3 वन्दे भारत ट्रेनों की सुविधा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

नव विस्तारित गाड़ी संख्या 04119/04120 खजुराहो-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेन का नियमित संचालन  30 नवम्बर 23 से होगा। यह गाडी खजुराहो से प्रातः 4 बजे प्रस्थान कर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी, वापसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से समय 15.15 बजे प्रस्थान कर रात्रि 21.25 बजे खजुराहो स्टेशन पहुंचेगी। 

शुभारम्भ कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अमित आनंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  डा. राकेश निगम, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चैरसिया, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकाम अभियंता अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, स्टेशन निदेशक सीमा तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी, स्टेशन प्रबंधक ए के सिंह, मुख्य प्रचार निरीक्षक प्रदीप सुडेले, वाणिज्य निरीक्षक राघवेन्द्र कुशवाहा, मनोज तिवारी, दिग्विजय तथा रेल उपभोक्ता समीति सदस्य प्रदीप तिवारी, सोम तिवारी, सियाशरण चतुर्वेदी तथा जगमोहन बडोनिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार