प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया


गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर गुरूद्वारों में हुए कीर्तन गुरू ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेका टेका, शाम को जलाए दीप आतिशबाजी हुई 

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति

झांसी में श्री गुरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया महानगर के गुरूद्वारों में कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका और देश की खुशहाली की कामना की। शाम को दीप जलाकर आतिशबाजी की गई। गुरूद्वारा गुरू नानक दरबार, झोकनबाग में भाई बलवीर सिंह, अजीत सिंह और विनोद सिंह द्वारा कीर्तन पाठ किया गया। गुरचरण कौर की अगुआई में स्त्री संगत ने कीर्तन किया। अरदास के पश्चात गुरू का अटूट लंगर हुआ। इस अवसर पर एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश राय, सांसद झांसी-ललितपुर अनुराग शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा, पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, सभासद सुनील नेनवानी, लपवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह चावला, सतनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, परमजीत सिंह मनी मौजूद रहे। संचालन महामंत्री जी.एस. सलूजा ने और आभार अध्यक्ष सर्वजीत सिंह कोहली ने व्यक्त किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार