बुद्धिसेन शर्मा जन्मोत्सव-2023 आयोजित किया गया

मुशायरों के मकबूल शायर थें बुद्धिसेन शर्मा: फरमान नकवी

- विशेष संवाददाता

बुद्धिसेेन शर्मा हमारे शहर के बड़े शायरों में शमुार किए जाते

रहे हैं। मुशायरांें की दुनिया में बहुत मकबूल थे। काव्य पाठ करने के लिए उन्हें इंग्लैंड और अमेरिका में भी आमंत्रित किया गया था। आज उनके जन्म दिन पर जिस तरह से गुफ्तगू ने उन्हें याद किया है, यह बेहद जरूरी औंर उल्लेखनीय है। ऐसे शायरों को याद करना हमारी जिम्मेदारी है।

बुद्धिसेन शर्मा की एक खासियत यह भी थी कि नए लोगों का बहुत अच्छे ढंग से प्रोत्साहन करते थे। यह बात एंग्लो बंगली इण्टर कालेज, प्रयागराज में लगे पुस्तक मेले में गुफ्तगू की ओर से आयोजित बुद्धिसेन शर्मा जन्मोत्सव-2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सय्यद फरमान अहमद नकवी ने कही।

गुफ्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी ने कहा, बुद्धिसेन शर्मा की शायरी जितनी बड़ी है, उस हिसाब से साहित्य की दुनिया में उनका मकाम नहीं बन पाया है। इसके लिए हमें कार्य करने की आवश्यकता है। डा. के.के. मिश्र उर्फ इश्क सुल्तानपुरी ने कहा कि मेरे गुरू बुद्धिसेन शर्मा के सानिध्य में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, उनकी वजह से ही मैं गजल की शायरी को ठीक समझ पाया हूं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गुरू प्रसाद मदन ने कहा, बुद्धिसेन शर्मा हमारे शहर के गौरव थे। उन्होंने जिस तरह अपनी शायरी के जरिए प्रयागराज का नाम रौशन किया है, वह बेहद सराहनीय है। उनके शार्गिद इश्क सुल्तानपुरी के संयोजन में यह आयोजन बेहद जरूरी और मार्मिक है। डा. एस.एम. अब्बास ने कहा बुद्धिसेन शर्मा हमारे शहर के धरोहर रहे हैं, उसने मिलने पर बहुत ही प्रोत्साहन मिलता था। गुफ्तगू के सचिव नरेश महरानी, डा. अशरफ अली बेग और विवेक सत्यांशु ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन शैलेन्द्र जय ने किया।


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार