भव्य कलश यात्रा निकलेगी

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु

बरूआसागर जनपद झांसी में अक्षत कलश यात्रा बरूआसागर आने वाले साल 2024 में 22 जनवरी वो ऐतिहासिक दिन होने वाला है, जिसका करोड़ो राम भक्तों को वर्षों से इंतजार था। राम मंदिर की तैयारियां जोरों पर हैं और इस महा उत्सव का उत्साह भी सीधे तौर पर देखा जा सकता है। इसी के चलते कई गांव शहरों में अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। जिससे माहौल और भी राममय हो रहा है। झाँसी के नगर बरूआसागर में भी अक्षत कलश यात्रा का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा, 30 दिसंबर को श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अक्षत कलश की भव्य कलश यात्रा नगर के बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। आयोजक श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति ने सभी नगरवासियों व रामभक्तों से यात्रा में सम्मलित होकर इसे ओर भी भव्य बनाने के लिये आमंत्रित किया है और सभी 15.32 अपने अपने घरों से पुष्पवर्या करें।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार