हम सभी भारतीय संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें: जिलाधिकारी झांसी

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु

देश आज 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस को पूरे झांसी जनपद में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कोलेट्रेट झांसी दुर्ग और पुलिस लाइन सहित सरकारी विभागों में शान से तिरंगा फहराया गया। कलेक्ट्रेट और दुर्ग पर जिलाधिकारी ने तथा पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। तदोपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।  जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सलामी दी और राष्ट्रगान किया। उन्होंने भारतीय संविधान की उद्देशिका के संकल्प को सामूहिक रूप से शपथ के साथ दोहराया। जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान की उद्देशिका के अनुसार समानता के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हैं। आज उसी जज्बे के साथ समृद्धि, प्रगति और विकास की मंजिल तय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें और प्रेरणा लेकर समृद्धि, प्रगति, विकास की ओर बढ़ें। 

उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों सेसहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहे। वही पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस कर्मियों की टोलियों ने जोहर दिखाया। वही गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरी पुलिस लाइन गूंज उठी। वही एसएसपी राजेश एस को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी राजेश एस, सहित समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वही उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर ओर उनकी टीम, प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक, सकरार थाना प्रभारी निलेश कुमारी, नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे, पूछ थाना प्रभारी अरूण कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी डाक्टर नीति शास्त्री ने किया।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार