अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु
बरूआसागर जनपद झांसी में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होने वाले 22 जनवरी 2024 को आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए नगर में नवीन बस स्टैण्ड में अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। जो नगर के प्रमुख चैराहों पर भ्रमण करती हुई भगवान श्रीराम वनवासी मंदिर वाटिका गुलाब बाग, धाम भाऊ के मंदिर गई। वहां पर कलश का पूजा-अर्चना एवं आरती कर उसको स्थापित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापना होने के अवसर पर अयोध्या में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित करने के लिये बस स्टैण्ड से अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान के स्वरूप बग्गी पर विराजमान होकर चल रहे थे तथा श्रद्धालुजन ढोल नगाढ़ों की थाप एवं डीजे की धार्मिक गीतों की धुन पर जय श्रीराम के जयकारे लगाते एवं थिरकते हुए चले रहे थे।
कलश में रखे हुए पीले चावलों को घर-घर देकर 22 जनवरी 204 को अयोध्या नगरी पहुंचने का आमंत्रित किया जायेगा। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से थाना प्रभारी परमेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा एवं थाना बरूआसागर पुलिस के जवान साथ-साथ चल रहे थे। अक्षत कलश यात्रा में प्रांत ग्राम विकास प्रमुख राजकुमार, जिला प्रचारक मानवेन्द्र, नगर प्रचारक राज, महेश चन्द्र अग्रवाल, नगर कार्यवाहक बृजबिहारी गुप्ता, मण्डल प्रमुख आकाश हिन्दू, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, कृष्णा नायक, सुमितेश प्रजापति, देवव्रत ठाकुर, आचार्य पंडित देवनारायण कौशिक, मृदुल तिवारी, विजय दुबे पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, भाजपा वरिष्ठ नेता रूपेश नायक, संजीव बिरथरे, संदीप जैन, मनीष जैन, मुकेश नायक, सुरेन्द्र अग्रवाल, नीलकमल मिश्रा, राजकिशोर द्विवेदी, भाऊ मंदिर के पुजारी पंडित दीपक कुमार त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री विश्व हिन्दू महासंघ उ.प्र., पुजारिन पंडित मनीषा त्रिपाठी, पंडित दिव्यदीप त्रिपाठी, पंडित आराध्य देव त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, पुजारी रघुनाथ जी मंदिर, पुजारिन विंधेश्वरी त्रिपाठी ने भाऊ मंदिर में आगवानी की तथा तिलक टीका लगाया एवं मंदिर में पधारे सभी रामभक्तों को प्रसाद वितरण किया।