संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी को नम आंखों से विनयांजलि समर्पित की

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति

बरूआसागर, झांसी में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी का समतापूर्वक समाधिमरण पर विनयांजलि कार्यक्रम का आयोजन नगर के नजाई बाजार में आयोजित किया गया। विनयांजलि में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित विधायक प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा, रूपेश नायक, सहित अन्य तमाम सामाजिक लोगों ने विनयांजलि अर्पित की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा ने सर्वप्रथम अपनी विनयांजलि अर्पित करते हुए कहा, आचार्य श्री ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा, राष्ट्रहित में ही हम सभी को उपदेशित किया, इंडिया नहीं भारत बोलो का नारा देकर हमेशा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिये प्रोत्साहित किया। विधायक प्रतिनिधि रूपेश नायक ने गौशालाओं के निर्माण, संस्कार युक्त शिक्षा, परमार्थ चिकित्सालय आदि का निर्माण उन्हीं के निर्देशन में हुआ। उन्होंने विश्वपटल पर जैन समाज का पताका फहराया। उनका जाना जैन समाज की अकल्पनीय क्षति है। दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन ने कहा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का समतापूर्वक समाधिमरण हुआ है वह भारत के नहीं बल्कि विश्व के महान संत थे उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाये। मौजूद सभी ने आचार्य श्री को नम आंखों से विनयांजलि समर्पित की तथा जैन समाज व सर्वधर्म समाज के लोगों ने आचार्य श्री को नम्र आंखों से भावभीगी विनयांजलि समर्पित की। कार्यक्रम में सभी लोगों की आंखें नम से भरी थीं। जयप्रकाश बिरथरे ने कहा कि विद्यासागर महाराज जी वो एक समुद्र की तरह विशाल हृदय वाले थे। उन्होंने कभी अपना पराया नहीं समझा उन्होंने समुचित भारत एवं विश्व को जियो जीने दो का मार्ग बताया हम सभी को उनके मार्ग पर चलना चाहिये। मंच का संचालन और आभार समाज के अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन ने किया। 

इस मौके पर दीप प्रज्जवलित डा. नरेन्द्र जैन, विधायक प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा, थाना प्रभारी दिनेश कुरील, विधायक प्रतिनिधि रूपेश नायक, प्रदीप दुबे मुटा, अनिल परोलकर, बालचंद्र राय, रविप्रकाश पुरोहित, दिनेश मिश्रा, सतेन्द्र त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, प्रकाश बिरथरे, राजीव बिरथरे, मुकेश नायक, गजेन्द्र साहू, मीनू राजावत, अमरसिंह कुशवाहा, चैधरी संजय जैन, दीपक जैन, सिंघई ऋषभ जैन, कमलेश जैन, अमित बैशाखिया, राकेश जैन, श्रीमती स्नेहलता, रजनी भंडारी, वंदना अलया, श्रीमती गंजरा जैन, अंजू बाहूबली, सलोनी जैन, प्रांजिल भंडारी, विजय दुबे पार्षद, संदीप बिरथरे पार्षद, मोनू नायक, रामकिशन पाल, आकाश पाल, दीपक बिरथरे, अनिल जैन चुन, संदीप सेठ, मनीष कुमार जैन, कमलेश बाहुवली, प्रदीप अलया, नीलेश अलया, निर्मल अलया, राकेश अलया, सौरभ चैधरी, विमलेश जैन, नेमीचंद्र जैन एडवोकेट, सिंर्घ प्रदीप जैन, बंटी अलया, रजनीश जैन, धरनेंद बैशाखिया, विनोद जैन राजापुर, बृजेश मावा, सतीश जैन, संजय बैशाखिया, श्रीमती नीतू, जूली अलया, बबीता अलया, चंदा दीदी, आरती खिमलासा, रेखा नायक, दीना सिंघई, सोनम अलया सहित आदि उपस्थित रहे व आभार सिंघई संदीप कुमार जैन अध्यक्ष दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने किया।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार