परिषदीय विद्यालयों में निःशुल्क पाठय पुस्तकें वितरित की जानी हैं

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति

परिषदीय विद्यालयों, झांसी में नए सत्र की पाठय पुस्तकें पहुंचाई जायेंगी। झांसी जिले में लगभग 6 लाख पाठय पुस्तकें आ चुकी हैं। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1452 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठय पुस्तकें वितरित की जानी हैं। जनवरी में इनकी छपाई का आर्डर दे दिया गया था। अब तक लगभग 6 लाख पाठय पुस्तकें जिला मुख्यालय में पहुंच चुकी हैं।

कक्षा तीन से कक्षा 8 तक की पाठय पुस्तकें आई हैं। इन पाठय पुस्तकों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद किताबों को ब्लाक मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा, जहां खण्ड शिक्षा अधिकारियों के निर्देशानुसार विद्यालय के छात्रांकन के हिसाब से बण्डल तैयार किए जाएंगे। इसके बाद किताबें विद्यालय तक पहुंचाई जाएंगी। विद्यालयों तक पाठय पुस्तकें पहुंचाने के लिए ढुलाई का टेंडर भी हो चुका है। महानिदेशक द्वारा सख्त आदेश दिए गए हैं कि शिक्षकों को किताबें ढोने के काम में न लगाया जाए। बी.एस.ए., झांसी नीलम यादव ने बताया कि किताबें जितनी आ गई हैं, उनका सत्यापन कर विद्यालय पहुंचाने का काम शुरू किया जाएगा। अधिकांश विद्यालयों तक 1 अप्रैल तक पाठय पुस्तकें पहुंच जायेंगी।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार