वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति ने होली पर्व उत्साह-उमंग के साथ मनाया

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति

बरूआ सागर जनपद झांसी में नगर के गुलाब बाग धाम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति बरूआ सागर द्वारा होली पर्व बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ संस्थापक अध्यक्ष डा. ओम दीक्षित पागल जी की अध्यक्षता में एवं महामंत्री इंजीनियर विनोद कुमार चतुर्वेदी के कुशल संचालन में होली महोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। 

इस मौके पर संस्था के सभी वरिष्ठ विद्वानजनों द्वारा अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से सभी लोगों का मनमोह लिया संस्था के वरिष्ठ सदस्य जगमोहन सरावगी द्वारा द्वारा फागे सुनाई गई। इसके उपरांत रामकृपाल तिवारी द्वारा बहुत ही अच्छी कविता की प्रस्तुति की गई। संस्था के कोषाध्यक्ष दशरथ रजक द्वारा राशियों के माध्यम से सभी का मनमोह लिया संस्था के सदस्य पंडित दिनेश प्रसाद मिश्र द्वारा होली महोत्सव पर पर  विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया, होली का पर्व एक ऐसा पर्व है। जहां भगवान श्री कृष्ण ने राधा जी के माध्यम से ब्रज में होली खेलकर विश्व को एक संदेश दिया की कितनी भी आपस में बुराई हो होली के पर्व पर गुलाल लगाकर रंग लगाकर हम अपने हृदय का मैल धो लेते हैं, सारे गिले-शिकवे इस महोत्सव में भूल जाना चाहिए। योगेश्वर भगवान का यही कहना है सभी वर्ष जनों को अबीर गुलाल चंदन एवं फूलों की होली से सभी के दिलों में एक आनंद की उमंग भर गई। इस मौके पर रामशंकर दूबे सीताराम यादव श्यामा चरण बिरथरे दीनदयाल अहिरवार जी ओ.पी. अहिरवार बैजनाथ कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, कृपाराम कुशवाहा, राम सहाय कुशवाहा इंजीनियर अशोक पांडे, एम.एल. वर्मा, अशोक बिरथरे, रामकृपाल तिवारी इंजीनियर, महेश प्रसाद बिरथरे, राम प्रकाश नामदेव नाथूराम नामदेव, राधा रमन नौगरैयां आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्था के महासचिव इंजीनियर विनोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार