भगवान महावीर का 2623वां जन्मजयंती महोत्सव श्रद्धा-उत्साह के साथ मनाया गया

- राजेन्द्र जैन, ब्यूरो चीफ बुन्देलखण्ड 

जनपद ललितपुर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मजयंती महोत्सव जैन मंदिरों में श्रद्धा-उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह नगर में प्रभातफेरी निकाली गई और श्रीजी का अभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर बालक का पालना झूला भक्तिपूर्वक किया। धर्मप्रभावना वाहन रैली निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये।

प्रातःकाल सावरकर चैक स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर एवं गांधीनगर आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रभातफेरी निकली, जिसमें सुधासागर कन्या इंटर कालेज, पब्लिक स्कूल, शांतिसागर जूनियर हाईस्कूल, महावीर बाल विद्या मंदिर, आचार्य विद्यासागर पाठशाला अटामंदिर, चंद्रप्रभु जिनालय डोढाघाट, नयामंदिर, बड़ामंदिर, अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर, श्री आदिनाथ मंदिर नईबस्ती, श्री शांतिसागर पाठशाला के बच्चों के साथ दिगंबर जैन महिला मंडल, साधू वैयावमत्ति महिला मंडल, विद्या आदर्श महिला मंडल, नंदा सुनंदा महिला मंडल शामिल हुए। इसके अलावा सुधासिंधू महिला मंडल, पूर्णमति महिला मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल नयामंदिर, जैन मिलन अरहंत शाखा, चंदप्रभु महिला आदर्श मंडल, अटामंदिर, विद्यागुरू महिला मंडल वाहुवलिनगर, प्रतिभा स्थली अभिभावक महिला मंडल जिनवाणी सुरक्षा महिला मंडल, आदिनाथ महिला मंडल सिविल लाइन, पुनीत विद्या वहू मंडल, जैन मिलन मुख्य शाखा सिविल लाइन नीली श्राविका महिला मंडल ने पाठशाला परिवार निर्देशिका सविता, अनीता मोदी, प्रभातफेरी प्रभारी प्रफुल्ल कुमार संजीव जैन लकी के संयोजन में किया।

मुख्य आयोजन श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन अभिनंदनोदय तीर्थ में हुआ, जहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा की मांगलिक क्रियाएं हुईं। तीर्थंकर बालक का पालना झूला मंदिर प्रथम झुलाने का पुण्यार्जन रामप्रकाश, संजीव जैन ने किया। जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुण्यार्जन किया। इसके उपरांत धर्मप्रभावना वाहन रैली का शुभारंभ हुआ, जिसमें धर्मपताकाएं लेकर नवयुवक प्रमुख मार्गों पर निकले। इसका संयोजन स्याद्वाद्ध वर्द्धमान सेवा संघ के पदाधिकारी सत्येंद्र जैन, शुभेंदु जैन, संजय सिंघई, अनुज जैन, संजीव जैन, अर्पित जैन, विकास जैन, अंकित खिरिया आदि ने किया।

युवाओं ने रक्तदान किया

अभिनंदनोदय तीर्थ पर जैन युवा संगठन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें नवयुवकों ने 108 यूनिट रक्तदान किया। दिगंबर जैन पंचायत द्वारा रक्त वीर की उपाधि से अध्यक्ष डा. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ, सनत जैन, शीलचंद अनौरा, संजीव जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, प्रबंधक मोदी पंकज जैन आदि ने सम्मानित किया।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार