भाजपा ने बुंदेलखंड वासियों और देश-प्रदेश की जनता को ठगा है: अरूण यादव

जब प्रशासन महापुरूषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा नही कर सकता तो प्रतिमाएं लगाता क्यों है: प्रदीप जैन

भाजपा का 4 जून को अहंकार टूटेगा: चंद्रपाल

- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति

झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन के समर्थन में जनसंपर्क करने  झांसी आए पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के प्रवक्ता अरूण यादव ने कहा, भाजपा ने बुंदेलखंड वासियों और देश-प्रदेश की जनता को ठगा है।   इंडिया गठबंधन के एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित है, कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनायेंगे। इसके बाद प्रदीप जैन बीकेडी चैराहा स्थित हाकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद की प्रतिमा पर पहुंचे। जहां प्रतिमा से गायब हुई हाकी को लेकर काफी निराशा जाहिर करते हुए कहा, जब प्रशासन महापुरूषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा नही कर सकता तो प्रतिमाएं लगाता क्यों है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर वार्ता करते हुए प्रतिमा पर हाकी लगवाए जाने और ऐसा कृत्य हाकी निकालने और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। और डाक्टर चंद्रपाल ने कहा, भाजपा का 4 जून को अहंकार टूटेगा।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

पक्षी आपका भाग्य बदले

भृगु संहिता के उपचार