झाँसी मंडल के 33 रेल कर्मचारी सेवा निवृत्त

- राजेन्द्र कुमार

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल से 33 रेल कर्मचारी सेवा निवृत्त हुए। सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को कुल रू. 7 करोड़ 42 लाख की राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया।

सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सभी उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, पेंशन भुगतान आदेश (PPO) एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप स्वर्ण जड़ित पदक प्रदान किए गए।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया एवं उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेल परिवार से जुड़ाव हमेशा बना रहेगा और वे समाज में अपने अनुभव व योगदान से नई प्रेरणा देंगे। इस गरिमामय अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी अरूण सिंह तोमर एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री रवि कुमार सविता भी उपस्थित रहे।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार

हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम!