धूमधाम से मनाया गया प्रकाश उत्सव

- विजय वर्मा

गुरू तेग बहुदार साहिब का प्रकाश उत्सव यमुना पार के दिलशाद गार्डन, पूर्वी दिल्ली स्थित गुरू तेग बहादुर अस्पताल में गुरू तेग बहुदार साहिब जी का प्रकाश उत्सव श्री गुरू ग्रन्थ साहिब सर्व धर्म सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रितपाल सिंह चावला ने आए हुए पत्रकारों को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरबाणी कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। जिस में कई गुरूद्वारा मेंबर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं ओर हजारों संगता ने बनी कीर्तन सुना और गुरू का लंगर प्रसाद लिया, प्रितपाल सिंह चावला ने आगे  बताया कि हर साल गुरू तेग बहादुर साहिबजी का प्रकाश उत्सव में हास्पिटल के मरीजों के तंदुरूस्त होने की अरदास होती है और हमें सदैव गुरू तेग बहादुर साहिब जी के बताए हुए मार्ग पर ही चलना चाहिए। 

इस भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए लोगों में विशेष रूप से पदम श्री जितेंद्र सिंह शंटी, डा. अनिल गुप्ता, बालवीर सिंह विवेक विहार, स्वदेश सिंह दैनिक जगरण, प्रितपाल सिंह प्रधान तेलीवाड़ा, जसवंत सिंह बाबी, अभिजीत सिंह भोला, हरीश, राधेश्याम अरोड़ा, बलविंदर सिंह एवं कई गणमान्य लोगों ने भागीदारी करके कार्यक्रम को सफल बनाया।



 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार

हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम!