दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरण
- विजय वर्मा
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के एलिम्को एवं अखिल भारतीय विकलांग विधवा वृद्धा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अनुकृति विशेष विद्यालय के सभागार, दिल्ली में दिव्यांगों एवं वृद्ध व्यक्तियों को व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, कैलीपर, हाथ की छड़ी के वितरण का शुभकार्य शाहदरा के लोकप्रिय विधायक संजय गोयल के कर कमलों से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में चार मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सात व्हीलचेयर, छः बच्चों की किट, सात स्टिक, पांच सुनने की मशीन और पांच बेल्ट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष सुनहरी लाल यादव ने किया। विषय प्रवेश करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष डा. राकेश रमण झा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में दिव्यांग व्यक्ति को सहायक उपकरण वितरण का कार्य द्रुत गति से किया जा रहा है। लेकिन सरकारी भवनों को उसी गति से एक्सेसिबल नहीं बनाया गया है। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि मात्र 20 प्रतिशत भवन ही दिव्यांगों के लिए सुगम हो पाए हैं। विधायक संजय गोयल ने सुनहरी लाल यादव और उनकी संस्था अखिल भारतीय विकलांग विधवा वृद्धा सेवा समिति द्वारा दिव्यांगों और वृद्धा माताओं की सेवा भावना की पुरजोर सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिव्यांगों के जीवन को सरल बनाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।
कार्यक्रम में पत्रकार अरूण शर्मा, विजय वर्मा, दीपक सागर, रीना शर्मा, वंदना नेगी, निशा शर्मा, कविता यादव, अभिषेक, सीमा, लक्की, सिमरन, लक्ष्मी, अर्चना सोनम, हम, सबा, पूजा, राजकुमार उप्रेती, जोगी राम, दिलशाद गार्डन मंडल की बीजेपी अध्यक्षा गीता रानी, लखन गौतम, अमित यादव, डा. मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे। एलिम्को संस्था के अधिकारी डा. आकांक्षा जोशिया, डा. प्रदीप कुमार राय, योगेश शर्मा ने लाभर्थियों को सारे उपकरणों को उपयोग करने के तौर तरीके का ज्ञान दिया।