संदेश

संयुक्त श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि सभा का आयोजन 29 दिसम्बर को

प्रसिद्ध समाजसेवी वैज्ञानिक पूज्यनीय स्व. श्री टी.एन. पाल जी, पूज्यनीया स्व. सुश्री उर्मिला पाल, एडवोकेट, पूज्यनीय शिक्षाविद् स्व. श्री राम सुमेर पाल, युवा चिन्तक स्व. श्री सागर पाल एवं स्व. श्रीमती शान्ति पाल 'प्रीति' की पावन स्मृति में विश्व एकता सत्संग, मेधावी छात्र सम्मान तथा संयुक्त श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि सभा का बड़े ही आध्यात्मिक एवं शैक्षिक वातावरण में रविवार 29 दिसम्बर 2019 को प्रातः 10 बजे से सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (विशाल खण्ड-2) का आॅडिटोरियम, लखनऊ में विभिन्न संगठनों द्वारा विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। समारोह का संचालन पी.के. सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक, सी.एम.एस., लखनऊ द्वारा किया जायेगा।  देश-विदेश में निवास करने वाले परिजनों से निवेदन है कि वे अपने वर्तमान निवास स्थान पर ही दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्माओं की दिव्य लोक में प्रगति की प्रार्थना प्रेषित करें। इस अवसर पर केवल आध्यात्मिक एवं पारिवारिक एकता के कार्यक्रम ही आयोजित हैं। उपस्थित लोगों के कीमती समय को ध्यान में रखते हु

भारतीय संस्कृति ही कर्म प्रधान संस्कृति है

चित्र
झांसी। श्री कुंजबिहारी संगीत वेद वेदांत आश्रम में पत्रकार वार्ता एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए बुन्देलखण्ड धर्माचार्य महंत राधा मोहन दास महाराज ने बताया कि प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक भारतीय संस्कृति कर्म प्रधान संस्कृति है। सर्वांगीणता, विशालता प्रेम और सहिष्णुत की दृष्टि से अन्य देशों की संस्कृतियों की अपेक्षा भारतीय संस्कृति अग्रणी स्थान रखती है। भारत की संस्कृति बहुआयामी है जिसमें भारत का महान इतिहास विलक्षण भूगोल और सिंधुघाटी की सभ्यता के दौरान बनी, आगे चलकर वैदिक युग में विकसित हुई। यह अतिश्योक्ति नहीं होगा कि भारतीय संस्कृति ही भारत के प्राण हैं। बुन्देलखण्ड धर्माचार्य ने कहा कि भारत की संस्कृति रीति-रिवाज, भाषायें, प्रथायें और परम्परायें एक-दूसरे से परस्पर सम्बन्धों में महान विविधताओं को एक अद्वितीय उदाहरण देती है। भारत की कई धार्मिक प्रणालियों जैसे कि हिन्दू, जैन, बौघ, सिख धर्म जैसे धर्मों का जनक हैं। इस मिश्रण से भारत में उत्पन्न हुये विभिन्न धर्म और परम्पराओं ने विश्व के अलग-अलग हिस्सों को भी बहुत प्रमाणित किया है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की चकाचैंध में हुये पर

12 साल बाद मुसीबत आयेगी

श्री गौरी शंकर कनौजिया का जंम उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर में नदी के किनारे बसे गांव में सन् 1939 में हुआ था। उनके जंम के पहले उनके सभी बड़े भाई बहन मर चुके थे, उन्ही दिनों गांव में एक दिव्य साधू पधारे जो गांव की सीमा के बाहर रहते थे गौरीशंकर के पिता कालीचरन जी ने उस साधू से पूछा कि क्या मेरा यह बेटा दीर्घायु होगा तो साधू ने कहा जिस दिन मैं गांव से जाने लगू उस दिन पूछना लगभग एक महीने बाद जब साधू गांव छोड़ने लगे तो फिर कालीचरन जी ने साधू से अपने पुत्र की आयु के बारे मे पूछा तो साधू बोले यह जीवित तो रहेगा लेकिन कहते हुये अटक गये जब कालीचरन जी ने कहा महाराज इस लेकिन का क्या मतलब है। तो साधू बोले कि 12 वर्ष की आयु में यह भारी जानलेवा मुसीबत मे फंसेगा यदि यह बच गया तो लंबी आयु जीयेगा सचमुच 12 वर्ष की आयु मे गांव मंे चेचक फैली जिसमे सैकड़ों बच्चे मर गौरीशंकर जी भी गंभीर रूप से बीमार रूप से चेचक के शिकार हुये पर ईश्वर की कृपा से बच और दीर्घायु हुये सन 2004 में करीब 65 वर्ष की आयु मे लखनऊ मे उनका देहांत हुआ यह घटना गौरीशंकर जी के पुत्र उदयराज कनौजिया जो पंजाब नेशनल बैंक के सेवाविृत्त अधिकारी

मंत्रों द्वारा बाधा निवारण

चित्र
हमारे महर्षियों ने जीवन की जटिल समस्याओं के निवारण हेतु अनेक जप, तप और यज्ञ आदि अनेक साधनाओं व उपायों का वर्णन किया जो हमे वेदों, पुराणों में प्राप्त होते हैं। कुछ उपाय सामान्य हैं। और कुछ उपाय ग्रहों की विषेश स्थितियों के अनुसार निर्धारित किये गये है। नीचे कुछ उपाय प्रस्तुत है। पाठकों से अनुरोध है कि जटिल या विषेश उपाय किसी योग्य ज्योतिषी या मंत्रों के द्वारा ही करवायें। 1. नेत्र रोग                                नेत्रोपषिद या चाक्षुशी विद्या 2. हृदय रोग                              आदित्य हृदय रोग 3. कर्ज की समस्या                   ऋृण मोचन मंगल स्त्रोत 4. प्रेत बाधा                             हनुमान चालीसा 5. अभिचार                             बजरंग बाण 6. मासिक धर्म के रोग               गर्भ सूक्त। 7. मुकदमे की समस्या              विजयसूक्त 8. जेल जाना                           बंदीमोचन 9. विवाह में बाधा                     रूक्मनी स्त्रोत 10. षत्रु बाधा                         शिव कवच 11. भूमि संबधी                      बाधा भू सूक्त 12. पारिवारिक शाप                 विष्णु स्त

अमेरिका के 4 विश्वविद्यालयों में छात्र का चयन

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस, लखनऊ के मेधावी छात्र तरंग जायसवाल को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के 4 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा चयनित किया गया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। तरंग को अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ डेटन, यूनिवर्सिटी आॅफ इलिनोईस, शिकागो, यूनिवर्सिटी आॅफ यूटाह एवं द हाॅगकाॅग पाॅलीटेक्निक यूनिवर्सिटी द्वारा उच्च शिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। विदित हो कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आॅस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कालरशिप प्राप्त हुई है।  सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 200 विशिष्ट दिव्यांगजन को आवास वितरण की चाभी व कम्बल मिला

चित्र
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत विशिष्ट दिव्यांगजन (कुष्ठ रोग से प्रभावित) लाभार्थियों को आवास की चाभी वितरण कार्यक्रम विकास भवन के गांधी सभागार, रायबरेली में लाभार्थी के आवास की चाभी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रेम प्रकाश उपाध्याय, एडी सूचना प्रमोद कुमार व जनपद के समस्त विकास खण्ड अधिकारी के साथ अधिकारी व लाभार्थी आदि भी उपस्थित रहे। विकास खण्ड बछरावां, डीह, महाराजगंज, राही, सताव, ऊंचाहार, खीरों, हरचन्दपुर, शिवगढ आदि विकास खण्डों के लगभग 200 लाभार्थियों को आवास की चाभी एक कम्बल आदि दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजधानी सहित 62 जनपदों में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दैवीय आपदा से बेघर, जीर्ण-शीर्ण आवास और कच्चे घरों में रहने वाले व विशिष्ट दिव्यांगजन को सरकार द्वारा चाभी दी जा रही है। योजनान्तर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, गैस कनेक्शन,

किसानों की आय का दुगना करने का लक्ष्य

चित्र
मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली राकेश कुमार ने मंगलम लान, फिरोज गांधी में सबमिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एवं टेक्नालाॅजी के योजनान्तर्गत किसान सम्मान दिवस/किसान मेला का आयोजन का शुभारम्भ देश के पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उप कृषि निर्देश एच0एन0 सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को कृषि विभाग आदि सहित विभिन्न विभागों के स्टाल का अवलोकन भी कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषकों को जैविक खेती से संबंधित अत्याधुनिक कृषि तकनीकी ज्ञान की जानकारी देने के साथ ही किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर भी जोर देते हुए कहा कि 2022 में किसानों की आय को दुगना करने का लक्ष्य है। यह तभी सम्भव है जब किसान आधुनिक कृषि को बढ़ाकर कृषि उपज बढाये। विचार विमर्श तथा उन्नत कृषि तकनीकी से अवगत कराया एवं कृषकोें की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाये। साथ ही किसान मेला में जनपद की आवश्यकतानुसार रणनीति बनाकर उत्पादन बढ़ाने हेतु कृषकों को प्रेरित किया जाये, ताकि शासन द्वारा निर्धारित रबी फसलांे की उ