संदेश

News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उच्चशिक्षा के लिए अदिति विदेश आमन्त्रित

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), लखनऊ की मेधावी छात्रा अदिति श्रीवास्तव को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका एवं इंग्लैण्ड के दो विश्वविद्यालयों द्वारा उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। अदिति को अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ इलिनोईस एवं इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ यार्क द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण प्राप्त हुआ है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और छात्रा ने विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अदिति ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है।   सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 89 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृ

शव मिलने से हड़कंप मचा

जनपद महोबा के श्रीनगर कस्बे में बुजुर्ग दंपती की हत्या के 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि कोतवाली पनवाडी क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में बुजुर्ग महिला और उसकी युवा नातिन के मकान के अंदर शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है, तो वहीं ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण का शुभारम्भ

चित्र
 जिलाग्रामोद्योग अधिकारी अवधेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण का शुभारम्भ ग्राम व पोस्ट ईटौरा विकास खण्ड सलोन रायबरेली में किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरान्त 500 रूपये मानदेय दिया जायेगा और टेªनिंग पूर्ण होने पर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामोद्योग रोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में अन्तर्गत ऋण भी दिया जायेगा।  इस अवसर पर प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी भानु प्रताप सिंह सहा वि0अधिकारी खादी बोर्ड के श्याम लाल, मास्टर टेªनर कीर्ति सिंह ग्राम प्रधान रेखा देवी सहित ग्राम के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाए और महिलाए उपस्थित रहे।

मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस), लखनऊ के दो मेधावी छात्रों पियूष चंदेरिया (कक्षा-8) एवं संस्कृति चंदेल (कक्षा-6) को विद्यालय द्वारा पचास-पचास हजार रूपये अर्थात एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इन दोनों मेधावी छात्रों ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में  100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र पियूष चंदेरिया ने गणित विषय में जबकि संस्कृति ने अंग्रेजी विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे  100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।  श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. बौद्धिक विकास की विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में  प्रतिभाग हेतु

सांध्यिका लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित होंगी

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस, लखनऊ की मेधावी छात्रा सांध्यिका श्रीवास्तव ने स्क्रूटनी के उपरान्त इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी एवं तीन अन्य विषयों में मिले सर्वोच्च अंको के आधार पर 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। रसायन शाष्त्र विषय की दोबारा जाँच में सांध्यिका ने 98 के बजाय 100 अंक अािर्जत किए हैं। इस प्रकार, उसने केमिस्ट्री में 100 अंक, गणित में 100 अंक, फिजिकल एजूकेशन में 100 एवं अंग्रेजी में 99 अंक अर्जित कर कुल 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता  गाँधी किंगडन ने सांध्यिका की शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत् प्रयासरत है। सी.एम.एस. छात्रों की इस उपलब्धि हेतु उन्होंने सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी एवं विद्यालय के शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विदित हो कि इस वर्ष की आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र सुमित त्रिपाठी ने भी 99.75

सी.एम.एस. छात्रा ए.पी. इण्टरनेशनल डिप्लोमा से सम्मानित

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), लखनऊ की अत्यन्त प्रतिभाशाली छात्रा अपूर्वा चैहान को कालेज स्तर की एडवान्स प्लेसमेन्ट परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन हेतु अमेरिका के कालेज बोर्ड द्वारा विश्व प्रतिष्ठित ए.पी. इण्टरनेशनल डिप्लोमा (एपीआईडी) से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विश्व के कुछ ही छात्र ए.पी.आई. डिप्लोमा की पात्रता पर खरे उतरते हैं, अतः भारत के किसी भी छात्र/छात्रा के लिए ए.पी.आई. डिप्लोमा हासिल करना बहुत ही गौरवपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि ए.पी. कोर्स भारतीय स्कूलों के पाठ्यक्रम का नियमित हिस्सा ंनहीैं है।   ए.पी.आई. डिप्लोमा छात्रों की उत्कृष्ट शैक्षिक योग्यता, वैश्विक दृष्टिकोण, बहुमुखी प्रतिभा, सृजनात्मक क्षमता व रचनात्मक सोच को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने वाला प्रमाणपत्र है। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने एपीआई डिप्लोमा के अन्तर्गत विज्ञान, ह्यूमैनिटीज, विदेशी भाषाओं एवं वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप विभिन्न विषयों में अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है एवं रचनात्मक वैश्विक दृष्टिकोण की छाप छोड़ी है।  बहुमुखी प्रतिभा की धनी सी.एम.एस.

जो पानी बहता रहता है वह खराब नही होता: शुभ्रा सक्सेना

चित्र
कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टेªट स्थित बचत भवन में विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा उ0प्र0 शासन को स्थानान्तरित/निवर्तमान आईएएस टापर रही जिलाधिकारी, रायबरेली शुभ्रा सक्सेना को अधिकारियों कर्मचारियों, समाजसेवियों पत्रकारो ने जहां भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। निवर्तमान जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने अधिकारियों/कर्मचारियों को आहवान किया कि वे कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए स्वय व दुसरों को सुरक्षित रखे, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मिलजुल कर टीम भावना से अपने शासकीय कार्यो को ईमानदारी, लगन, मेहनत के साथ करें। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लायें। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारियों/कर्मचारियों स्वयं सेवी संस्थाओं ने अयोध्या फैसला, सीसीए, कोविड-19 कोरोना वायरस व अन्य कार्यो को सम्पन्न कराने में टीम भावना के भांति तनमन धन से सहयोग कर अहम भूमिका निभाई है। स्थानान्तरण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। डीएम ने बताया कि पूर्वोजो द्वारा कहा गया है कि जो पानी बहता रहता है

जीवन-यापन के लिए संघर्ष

चित्र
भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अरूणाचल के नाहरलगुन में फिलहाल 3 अगस्त से लाॅकडाउन हट गया है। लेकिन सख्ती अभी भी जारी है, बिना मास्क निकलने पर 200 रूपये का जुर्मना, आटो पर सीमित सवारी के नियम को भी कठोरता से पालन कराया जा रहा है। वहां कोरोना महामारी के कारण बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, दूसरी तरफ बारिस और भूस्खलन से भी वहा के लोगों को निरन्तर परेशानी हो रही है। हालात बिगड़ते जा रहे है, वहां के लोगों के सामने रोजगार के अलावा जीवनयापन के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।                  

झंडारोहण कार्यक्रम में अहम भूमिका

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ की पूर्व छात्रा मेजर श्वेता पाण्डेय ने 74वें स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के झंडारोहण कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाकर सी.एम.एस. परिवार के साथ ही लखनऊ व प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर अपने संदेश में सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रा की इस गौरवान्वित उपलब्धि पर सारे सी.एम.एस. परिवार में खुशी की लहर है और सी.एम.एस. का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। विदित हो कि इससे पहले जून माह में मेजर श्वेता पाण्डेय रूस में विक्ट्री डे परेड के अवसर पर भारत की तीनों सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व कर देश का नाम रोशन किया था।  सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पसों में बड़ी धूमधाम व उत्साह से स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। मुख्य समारोह सी.एम.एस. प्रधान कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. हेड अफिस के सचिव श्री एस के वर्मा ने प्रधान कार्यालय में ध्वजारोहड़ किया और इस दौरान श्री नितिन सक्सेना, हेड, ह्यूम

सकारात्मक सोच से ही मानव जाति का कल्याण संभव है: आन्द्रा वामसी

चित्र
झांसी जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झांसी कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते हुए समस्त जनपद वासियों व कलेक्ट्रेट परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कई आंदोलन व संघर्ष के बाद आजादी मिली है। आजादी को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं यह सोचना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया/फेक न्यूज एक बड़ी चुनौती है। खबर की प्रमाणिकता जांचने के बाद ही उसे अन्य लोगों को अग्रसारित करें। उन्होंने बताया कि गलत समाचार से लोगों में भय पैदा ना हो होने दे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल किया जाए ताकि समाज का विकास हो। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद देश में विकास हुआ है और विकास निरंतर हो रहा है। बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले लालटेन-मोमबत्ती से पढ़ाई करते थे, परंतु अब ऐसा नहीं है। पहले लाइब्रेरी में जाकर किताबें पढ़ना होता था लेकिन अब हाथ में पकड़े एंड्रॉयड फोन पर जो भी किताब पढ़ना चाहे पढ़ सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही मानव जाति का कल्याण संभव है। क्षेत्र के विकास का प्रचार करें। नई तकनीकी से हो रहे विकास को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि

बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण किया गया

चित्र
बाराबंकी। अपनी विधानसभा रामनगर के अन्तर्गत घाघरा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित सनावा, टेपरा इटहु आपूरा के 270 बाढ़ पीड़ितों को सांसद उपेन्द्र रावत, विधायक शरद अवस्थी, मण्डल अध्यक्ष संतोष पांडे, स्वतंत्र सिह, संजय मंहत, सोनू सिंह, विनोद सिंह व पार्टी में सम्मनित कार्यकर्ताओ के साथ राहत सामग्री का वितरण किया गया। और उपजिलाधिकारी सिरौलीसगौर, तहसीलदार अखिलेश सिंह को बाढ़ पीड़ितों को कोई किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दिये। 

अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान दे

चित्र
कोविड-19 महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कलेक्ट्रेट सहित एसपी कार्यालय, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, समस्त जनपद के कार्यालय व तहसीलों, विकास खण्डो आदि स्थानों पर  सादगी, हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने 74वें स्व.तन्त्रता दिवस 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अन्र्तगत कैम्प कार्यालय व कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहरण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्र गान से कलेक्टेªट परिसर गुन्जायमान हो गया। भारत माता के चित्र माल्यापर्ण कर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोग देश को अग्रसर करने के साथ ही राष्ट्र की एकता अखण्डता की रक्षा करने के साथ-साथ प्रदेश सरकार के सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने की अवधारणा को अंगीकृत करते हुए जनपद व प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ तथा सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्धता का संकल्प ले। उन्होने कहा कि 15 अगस्त के दिन देश स्वतन्त्र हुआ था और यह राष्ट्रीय पर्व है जो तिरंगे के गौरवशाली इतिहास के साथ ही हमारे

हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

चित्र
आजमगढ़। बृजेन्द दूबे उर्फ हलधर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी द्वारा थाने पर तहरीर दी की रुपचन्द पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी कोलघाट के द्वारा हिन्दूओ के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी फेसबुक के माध्यम से किया है। जिससे समाज में हिन्दूओं में आक्रोश व्याप्त है जो कभी भी बड़ी घटना का रुप ले सकता है। वादी की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 दृ199/2020 धारा दृ295ए/505(1)बी भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह’ के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ के दिशा निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आजमगढ़ के नेतृत्व में उ0नि0 कमल कान्त वर्मा मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिए मुखविर सूचना मिली कि दिनांक 13.08.20 को हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के सम्बन्ध में जो मुकदमा पंजीकृत है उसका अभियुक्त रोड़वेज तिराहा पर खड़ा है मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रुपचन्द पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी कोलघाट थाना कोतवाली आजमगढ को गिरफ्तार हुआ।

सी.एम.एस. के तीन मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस), लखनऊ के तीन मेधावी छात्रों अभिदीप शिखर, आयुष राघवेन्द्रन एवं क्षितिज नारायन को विद्यालय द्वारा पचास-पचास हजार रूपये अर्थात डेढ़ लाख रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इन मेधावी छात्रों ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र अभिदीप शिखर एवं आयुष राघवेन्द्रन ने गणित विषय में जबकि क्षितिज नारायन ने विज्ञान विषय ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।  श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. बौद्धिक विकास की विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिता

कोरोना संक्रमित मरीजों का प्रतिदिन कुशलक्षेम पूछे, कोई परेशानी हो तो तत्काल करें दूर: शुभ्रा सक्सेना

चित्र
जिलाधिकारी, रायबरेली शुभ्रा सक्सेना ने कोविड-19 संक्रमण रोकथाम व बचाव आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन सहित कोविड-19 मरीजों से प्रतिदिन समय-समय पर उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल-चाल लेकर उनके कुशलक्षेम पूछा जाये तथा उनकी जानकारी कमाण्ड सेन्टर को भी दी जाये। किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो तो उसे तत्काल दूर करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव व जागरूकता के लिए सरकार के पास किसी भी प्रकार से धन की कोई कमी नही है। कोविड-19 के चिकित्सालयो में जहां पर बेड की कमी हो तो उसको बढ़वा लिया जाये। सभी बेडों पर आक्सीजन व वेनटीलेटर मल्टी पैरामाॅनीटर, हाईफ्लो नेजल कैनुला मशीन, बाइपेंप मशीन आदि सहित सभी जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता में कमी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की जांच बढ़ाई जाए जांचे अधिक होने से कोरोना के अधिक केस भी बढ़ की सम्भावना रहती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे में सभी लोगों को सतर्क व सुरक्षित रहने की जरूरत है कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना चाहिए। किसी भी प्रकार के आयोजन में दूरी ब

10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

चित्र
एक जनपद एक उत्पाद की योजना अंतर्गत 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पुरवा चैराहा पर किया गया इसमें महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रोत्साहित करने के साथ ही सजावटी उत्पाद सिलाई कढ़ाई एवं रेडीमेड गारमेंट बनाने की प्रशिक्षण उच्च प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय प्रताप सिंह विधायक प्रतिनिधि सदर देवरिया ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद पर प्रकाश डाला जिला उद्योग केंद्र के प्रमुख अधिकारी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना से कैसे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी इस विषय पर अपना विस्तृत प्रकाश डाला राजीव प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष सेवा भारती कुशीनगर ने इस कार्यक्रम के लिए देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रति अपना आभार प्रकट किया इस अवसर पर दीपक कुमार सिंह प्रशिक्षक भगवान यादव आकाश प्रताप सिंह हर्ष प्रताप सिंह मानवेंद्र प्रताप सिंह अजय सिंह आशा देवी मंजू देवी सुनीता शाही सुनिता कुशवाहा, सुमन, रीना, निहारिका सिंह नवीन

चोरी की 10 मोटरसाइकिल के साथ वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

चित्र
झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया गया जिनके पास से दो चोरी के मोबाइल और 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई  प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबाद थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र, उप निरीक्षक परमेंद्र सिंह, उप निरीक्षक शिव कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे उसी समय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मेडिकल बाईपास चैराहे पर तीन व्यक्ति किसी फिराक में खड़े हुए हैं सूचना को गंभीरता से लेकर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तीनों अभियुक्तों के पास से दो चोरी के मोबाइल फोन और 10 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। तीनों अभियुक्तों के नाम क्रमशः समीर कुरैशी, इमाम खां और जावेद है, अभियुक्त समीर कुरेशी और इमाम खां के पास से 7 मोटरसाइकिल व तीन स्कूटी बरामद हुई और अभियुक्त जावेद के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। अभियुक्त समीर पर 10 मुकदमे, अभियुक्त इमाम खां पर 8 मुकदमे और अभियुक्त जावेद पर

नई सरकार के गठन के लिए कैरिबियन देश त्रिनिडाड एन्ड टोबैगो में चुनाव हो रहा है

चित्र
जहां पूरा विश्व कोरोना की महामारी से जूझ रहा है वही नई सरकार के गठन के लिए कैरिबियन देश त्रिनिडाड एन्ड टोबैगो में आज चुनाव हो रहा है। लंबी-लंबी कतार लगाए लोग वोट देने के लिए प्रतीक्षा कर रहे है। एक अच्छी बात ये है कि लोग सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन  करते हुए कतार में खड़े है। इस चुनाव में भारतवंशी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती कमला प्रसाद बिसेसर (यूएनसी पार्टी) मुख्य प्रतिद्वंदी है और वो प्रधानमंत्री पद की प्रबल दावेदार है। अब आने वाले समय मे ये तय होगा कि जिस तरह सूरीनाम और गुयाना में भारत वंशियो ने अपना परचम लहराया है क्या ठीक उसी तरह त्रिनिडाड में भी भारत वंशी राष्ट्राध्यक्ष बनेंगी। कमला मूलतः बिहार कि रहने वाली है और वर्तमान में वो विपक्ष की नेता है।  

नशा मुक्त भारत अभियान

चित्र
जिलाधिकारी, रायबरेली शुभ्रा सक्सेना ने निर्देश दिये है कि आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को नशा मुक्त भारत अभियान का सरकार द्वारा प्रारम्भ किया जाना है। पूरे देश में 272 जनपदों जनपदों का चयन किया गया है जिसमें प्रदेश के 33 जनपद शामिल किये गये है जिसमें जनपद रायबरेली को भी चयनित किया गया है। नशा मुक्त भारत अभियान योजनान्तर्गत आयोजित बैठक में तम्बाकू, धुम्रपान किसी प्रकार का नशा का सेवन कराना जानलेवा है, जिन्दगी चुनो नशा नही। उन्होनें निर्देश दिये है कि नशा मुक्त भारत अभियान व कार्य योजना को कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से रोकथाम व बचाव को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य प्रोटोकाल व नियमानुसार कार्य किये जाये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष व अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय ने बचत भवन के सभागार में कहा कि अकेले तम्बाकू के नश का सेवन करने वाले 60 लाख लोग हर साल तम्बाकू के सेवन से अपनी जान गवाते है। जिसमें लगभग 9 लाख भारतीय तम्बाकू के सेवन से मरते है जो कि क्षय रोग, एड्स और मलेरिया के कारण मरने वाले लोगों से अधिक है। प्रतिदिन 2,200 से अधिक भारतीय तत्बाकू सेवन के प्रयोग से मरते

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के स्वास्थ्य में आशातीत सुधार

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल,  के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी के स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है। कोरोना संक्रमण के उपरान्त डा. गाँधी इन दिनों एस.जी.पी.जी.आई. में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं तथापि विगत दो-तीन दिनों में उनके स्वास्थ्य में आशातीत सुधार हुआ है। कोरोना संक्रमण के दौरान एकान्तवास में डा. गाँधी डाक्टरों की देखरेख में सामान्य दैनिकचर्या का आराम से निर्वहन कर रहे है, साथ ही, संस्था कार्य हेतु आवश्यकतानुसार सम्बन्धित कार्यकर्ताओं को फोन पर निर्देश दे रहे हैं। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।